आठ सूत्री मांगों को लेकर लेखपालों ने किया धरना-प्रदर्शन
सोनभद्र, अक्टूबर 3 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। वर्षों से लंबित आठ सूत्री मांगों को लेकर शनिवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले दर्जनों लेखपालों ने ओबरा तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान लेखपालों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी ओबरा को सौंपा। लेखपालों ने मांगें जल्द पूरी नहीं होने पर 17 अक्टूबर से प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से संपूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। लेखपाल संघ के अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने कहा कि लेखपाल राजस्व प्रशासन की आधारशिला हैं, लेकिन लगातार बढ़ते कार्यभार, संसाधनों की कमी, लंबित पदोन्नति, वेतन विसंगति और अतिरिक्त कार्यभार के बावजूद उनकी वर्षों पुरानी मांगों का समाधान नहीं किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- लेखपालों ने तहसील परिसर में दिनभर दिया धरना, मु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.