पीलीभीत, फरवरी 13 -- पीलीभीत। उप्र राज्य कर्मचारियों, शिक्षकों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों तथा संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों की आठ सूत्रीय मांगों को लेकर गुरुवार को उ.प्र. मिनिस्टीरियल एसोसिएशन ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। महासंघ के आवाहन पर अध्यक्ष रोचक वर्मा, जनपद महामंत्री ओम प्रकाश एवं प्रांतीय संगठन मंत्री प्रशांत शर्मा की अगुवाई में कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की। कर्मचारियों का कहना है कि लंबित मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई न होने से कर्मचारी वर्ग में असंतोष है। समस्याओं के समाधान की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में कृष्ण कुमार, श्रवण सिंह राना, अंजलि, चेतन सक्सेना, गजेन्द्र कुमार, प्रेमपाल, रूपेश कुमार, मोहित कुमार, यश आर्या, शिवम पाल, पंकज शर्मा, संदीप पाटिल आदि रहे।

हिं...