आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उद्यमियों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा को सौंपा ज्ञापन
रुद्रपुर, मई 2 -- राजेंद्र तिवारी, सितारगंज। सितारगंज सिडकुल इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से मुलाकात कर क्षेत्र की औद्योगिक समस्याओं को लेकर आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। मंत्री ने तत्काल संज्ञान लेते हुए उद्योग सचिव से वार्ता कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। तय कार्यक्रम के अनुसार उद्यमियों का शिष्टमंडल चार मई को देहरादून में उद्योग सचिव से मुलाकात करेगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण सत्यवली के नेतृत्व में शुक्रवार को उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल मंत्री से मिला। उन्होंने बताया कि सिडकुल सितारगंज में नए उद्योगों के लिए लगातार आवेदन आ रहे हैं, लेकिन मौजूदा विद्युत आधारभूत संरचना मांग के अनुरूप नहीं है। 132 केवी लाइन पर बढ़ते भार को देखते हुए इसे उच्च क्षमता के तार से बदलने और 220 केवी सब स्टेशन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.