गोरखपुर, अगस्त 8 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज करने वाले मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। कॉलेज में मरीजों को अब उच्च गुणवत्ता का सुपर स्पेशलिटी इलाज मिलेगा। इसके लिए सात विभागों में आठ डॉक्टर मेडिकल कॉलेज को मिले हैं। खास बात यह है कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी, सर्जिकल ऑंकोलॉजी और नेफ्रोलॉजी विभाग डॉक्टरों की कमी की वजह से बंद चल रहे थे, अब इन विभागों का संचालन एक बार फिर से शुरू होगा। शुक्रवार को सुपर स्पेशियलिटी का कोर्स कर चुके डॉक्टरों का बांड के तहत काउंसलिंग का रिजल्ट जारी हो गया। रिजल्ट के अनुसार कॉलेज के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक के सात विभागों में आठ डॉक्टर मिलेंगे। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि विभिन्न चिकित्सा संस्थानों से सुपर स्पेशलिटी का कोर्स कर चुके चिकित्सक को बांड ...