मुजफ्फरपुर, मार्च 19 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के आठ सीबीएसई स्कूलों की मान्यता रद्द होगी। आरटीई नामांकन में सबसे अधिक इन्हीं स्कूलों में बच्चों का नामांकन पेंडिंग है।डीपीओ सर्वशिक्षा अभियान ने विभाग को इन स्कूलों की सूची भेज दी है। साथ ही, स्कूलों को अल्टीमेटम दिया है कि पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के भीतर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का नामांकन कराएं। ऐसा नहीं होने पर आरटीई उल्लघंन के तहत उनकी प्रस्वीकृति रद्द कर दी जाएगी। इनमें शहरी क्षेत्र के छह, बोचहां और गायघाट के एक-एक स्कूल हैं। एक स्कूल को छोड़कर बाकी सभी स्कूल सीबीएसई से भी एफलिएटेड हैं। डीपीओ ने कहा कि इन स्कूलों में 70 बच्चों का नामांकन पेंडिंग रखा गया है। अभिभावक लगातार दौड़ रहे हैं, लेकिन स्कूल बहानेबाजी कर नामांकन नहीं ले रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...