गुमला, अप्रैल 28 -- गुमला, प्रतिनिधि। टाउन थाना क्षेत्र के खोरा जामटोली की संजीता कुमारी के आठ वर्ष पूर्व लापता होने का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। हाईकोर्ट की सख्ती के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। मंगलवार को एसडीपीओ चैनपुर श्रुति अग्रवाल ने प्रेसवार्ता कर बताया कि वर्ष 2018 से संजीता लापता है,जबकि 2020 में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। शिकायत में देरी के कारण शुरुआती जांच प्रभावित हुई। उन्होंने बताया कि पुलिस के पास संजीता के नाम के अलावा कोई ठोस दस्तावेज या पहचान नहीं है,यहां तक कि उसका आधार कार्ड भी नहीं बना है, जिससे तलाश में कठिनाई हो रही है।हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद मामले की निगरानी डीजीपी स्तर पर हो रही है। हाल ही में डीजीपी गुमला पहुंचकर जांच की समीक्षा कर चुकी हैं ...