फरीदाबाद, जनवरी 23 -- पलवल। क्राइम ब्रांच पलवल और चांदहट थाना की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने वर्ष 2018 के चर्चित कालीरमन हत्याकांड का मुख्य आरोपी दिनेश गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आठ साल से फरार था और अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित था। जिला पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस अधीक्षक पलवल वरुण सिंगला, आईपीएस के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत क्राइम ब्रांच पलवल और चांदहट थाना की टीम ने संयुक्त ऑपरेशन में आरोपी दिनेश निवासी अलावलपुर को दबोचा। क्राइम ब्रांच प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि 3 नवंबर 2018 की रात कालीरमन फरीदाबाद से अपने गांव लौट रहा था। गांव के पास बदमाशों ने उसे लूटने के इरादे से घेर लिया। विरोध करने पर आरोपी ने कालीरमन को गोली मार दी और मौके से फरार हो गया। इस दौरान करीब 40 हजार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.