गोरखपुर, अप्रैल 22 -- महावनखोर/कैम्पियरगंज, हिसं। शासन की जल मिशन योजना के तहत ग्राम सभा आलमचक में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित पानी की टंकी पिछले आठ वर्षों से बेकार खड़ी है। कागजों में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत नजर आ रही है। गांव में कुल 14 टोले हैं, जिनमें से केवल 3 टोलों तक ही पानी की आपूर्ति हो पाई है, जबकि बाकी 11 टोले आज भी भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी केवल आश्वासन देकर चले जाते हैं। पाइपलाइन बिछाने के नाम पर गांव की सड़कों को जगह-जगह खोदकर छोड़ दिया गया, जिससे सड़कें खंडहर में तब्दील हो गई हैं। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को रोजाना कठिनाइयों और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। ग्...