कन्नौज, मार्च 14 -- तिर्वा, संवाददाता। शासन के निर्देश पर आयोजित होने वाले थाना समाधान दिवस में शनिवार को ठठिया थाने पर फरियादियों की शिकायतें सुनी गईं। अधिकारियों के किसी कारणवश न पहुंचने पर नवनियुक्त थानाध्यक्ष संजीव कुमार की मौजूदगी में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। थाना प्रभारी ने पुलिस से संबंधित शिकायतों के निस्तारण का भरोसा दिलाया।समाधान दिवस में ठठिया थाना क्षेत्र के सांडा मौजा के सरहठी निवासी पैरों से दिव्यांग रामपाल पुत्र राम भरोसे परिवार सहित पहुंचे और अपनी पीड़ा बताई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में प्रशासन द्वारा पैमाइश कराकर उन्हें उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया गया था, लेकिन गांव के ही इंद्रपाल, सोनेलाल पुत्र चेतराम राठौर और राजकुमार पुत्र सूरज कुमार ने दोबारा जमीन पर कब्जा कर लिया और उन्हें खेत में जाने से रोक दिया। पीड़ित ने बताया...