कानपुर, जून 15 -- कानपुर। महाराजपुर थाने से गायब चार्जशीट मामले की जांच अब एसीपी चकेरी करेंगे। अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय संकल्प शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। महाराजपुर थाने में वर्ष 2016 को मुकेश माहेश्वरी ने धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा कराया था। वादी मुकेश के मुताबिक मुकदमे की चार्जशीट न तो थाने में और न ही कोर्ट में मिली। काफी परेशान होने के बाद उन्होंने कोर्ट और पुलिस दोनों से आरटीआई के जरिये सूचना मांगी। तत्कालीन एसीपी चकेरी अभिषेक पांडेय की जांच में खुलासा हुआ कि चार्जशीट 22 जनवरी 2018 को तैयार कर एसीपी कार्यालय भेजी गई थी। पर्यवेक्षण के बाद एसीपी कार्यालय से 30 मई 2018 को चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करने के लिए महाराजपुर थाने भेजी गई। चार्जशीट कोर्ट कब भेजी गई, थाने के अभिलेखों में इसका जिक्र नहीं मिला। ज...