आठ साल में बना सात स्पैन का पुल बना शोभा की वस्तु
पूर्णिया, जून 15 -- अमौर, एक संवाददाता। अमौर प्रखंड के रसैली घाट स्थित परमान नदी पर वर्ष 2014 में शुरू हुआ सात स्पैन वाला पुल आठ वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद वर्ष 2022 में बनकर तैयार तो हो गया, लेकिन नदी की धारा बदल जाने के कारण यह पुल आज शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। अब उसी पुल को उपयोगी बनाने के लिए वर्ष 2024 में तीन स्पैन वाले नए पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया है, जिसकी धीमी प्रगति को लेकर क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों का कहना है कि पहले पुल के निर्माण में आठ वर्ष लग गए। अब नए पुल की सुस्त गति देखकर लोगों को आशंका सता रही है कि कहीं इस पुल को बनने में 18 वर्ष न लग जाएं। क्षेत्रवासियों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने की मांग की है। अमौर विधानसभा क्षेत्र को सीमांचल के सबसे पिछड़े इलाकों में गिना जाता है। आज भी यहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.