उन्नाव, अप्रैल 18 -- पुरवा, संवाददाता। लगातार मातृत्व के दर्द और अपनों को खोने की पीड़ा ने महिला की जिंदगी छीन ली। टीकरखुर्द गांव में 30 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिछले आठ वर्षों में उसके चार बच्चों की मौत हो चुकी थी। जबकि छह माह पहले जन्मी बच्ची भी नहीं बच सकी थी।टीकरखुर्द गांव की रहनेवाली 30 वर्षीय रानी पत्नी मोहित लंबे समय से गहरे मानसिक तनाव से जूझ रही थी। बताया जा रहा है कि शादी के आठ सालों के भीतर उसने अपने चार बच्चों को खो दिया था। परिवार के मुताबिक, करीब छह माह पहले उसने एक बच्ची को जन्म दिया था। लेकिन वह भी जीवित नहीं रह सकी। इस लगातार हुए दुखद घटनाक्रम ने रानी को अंदर से तोड़ दिया था। घटना देर रात की है, जब घर में कोई हलचल न होने पर परिजनों को संदेह हुआ। देवर अमित ने बताया कि काफी देर तक कमरे से कोई आवाज न आने...