हरिद्वार, मार्च 24 -- किसी फिल्मी कहानी की तरह आठ साल पहले मां से बिछुड़ा बेटा आखिरकार हरिद्वार में मिल गया। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने सोनू को उसकी मां से मिलाया, जिसके बाद भावुक क्षणों में मां के आंसू छलक उठे। बरेली यूपी निवासी ममता के बेटे छह वर्षीय सोनू और चार वर्षीय मोनू आठ साल पहले पिता सुरेश की डांट से नाराज होकर घर से बिना बताए निकल गए थे। इसके बाद दोनों का कोई पता नहीं चल पाया। माता-पिता ने वर्षों तक कई राज्यों में भटककर बच्चों को तलाशा, लेकिन सफलता नहीं मिली। हरिद्वार पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने 'ऑपरेशन स्माइल' के तहत 16 मार्च को रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-5 पर खड़ी बांद्रा एक्सप्रेस से तीन बच्चों को रेस्क्यू किया। काउंसलिंग के दौरान उनमें से एक बच्चे की पहचान सोनू पुत्र सुरेश के रूप में हुई। इस अभियान में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.