उरई, मार्च 23 -- उरई। जिला महिला अस्पताल में जननी सुरक्षा प्रमाण पत्र से लेकर जन्म प्रमाण पत्र के लिए महीनों और सालों से कार्यालय की परिक्रमा काटने को लाभार्थी मजबूर हैं। जन्म प्रमाण पत्र न मिलने से बच्चों के प्रवेश से लेकर कई प्रकार की अड़चनें आ रहीं हैं। कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा लाभार्थी परिवार को भुगत रहे हैं। सोमवार को कार्यालय में ताला लटका होने पर लाभार्थियों ने हंगामा कर आक्रोश जताया। सोमवार को लंबे समय से जन्म प्रमाण पत्र के लिए चक्कर काट रहे लाभार्थियों ने जब जिला महिला अस्पताल के जननी सुरक्षा कमरा नंबर 29 में लिपिक के कमरे में ताला देखा तो आक्रोश झलक उठा। अस्पताल में जन्म प्रमाण पत्र के लिए चक्कर काट रहे रविंद्र कुमार निवासी एट ने बताया बेटे यश का जुलाई 20 में जन्म हुआ था लेकिन जन्म प्रमाण पत्र गलत बना दिया, जो आज तक स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.