अररिया, अप्रैल 12 -- रानीगंज। एक संवाददाता। आठ साल पहले रानीगंज थाना क्षेत्र के पचीरा पंचायत से शादी की नियत से अपहृता को रानीगंज पुलिस ने शनिवार को पूर्णिया जिले के जानकीनगर थाना क्षेत्र के रुपौली गांव से बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले को लेकर बीते 13 नवम्बर 2018 को को अपहृता लड़की के पिता ने रानीगंज थाना में अपनी बेटी के शादी की नीयत से अपहरण को लेकर रानीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में लड़की के पिता ने भोरहा पंचायत के ठेकपुरा गांव के एक युवक पर शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया था। इधर शनिवार को रानीगंज थाना के एएसआई अभिषेक कुमार, सुरेंद्र कुमार, शेख हसीना ने दलबल के साथ जानकीनगर थाना क्षेत्र के रुपौली गांव पहुंचकर लडक़ी को बरामद किया। एएसआई अभिषेक कुमार ने बताया की इन आठ वर्षों में अपहृता तीन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.