बदायूं, अप्रैल 20 -- सहसवान-बदायूं। आठ साल के मासूम की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पिता ने बताया कि वह शराब पीने व जुआ खेलने का आदी है। उसने सोने का आभूषण बेच दिया था। इसी को लेकर पत्नी से झगड़ा हुआ और गुस्से में उसने बेटे की हत्या कर दी। मामला सहसवान कोतवाली के तिगरा गांव का है। यहां 14 अप्रैल को गांव के रहने वाले विजय सिंह के आठ साल के बेटे विशाल उर्फ गोपाल का गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से शव लटका मिला था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- कानपुर की तरह बदायूं में भी जल्लाद बना पिता, 5 महीने के बेटे को छत से फेंककर मार डाला पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। रिपोर्ट में भी मौत की वजह हैंगिंग बताई गई। 17 अप्रैल को मृतक के मामा राजेश निवासी मलिकपुर उझानी ने पुलिस को प्रार्थना...