लखीमपुरखीरी, जून 25 -- चार जून की रात कोतवाली क्षेत्र के तारानगर गांव में आठ वर्षीय रवि की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। छप्पर के नीचे बेटे के पास सो रही मां ज्ञानदेवी भी बेटे को बचाने में गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। पुलिस ने मां की तहरीर पर परिवार के दो चाचाओं के खिलाफ हत्या और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाल अवधराज सिंह सेंगर ने पुलिस टीम के साथ गांव के एक अन्य व्यक्ति को हत्या के इस मामले में बीस दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त खून सना हुआ चाकू भी बरामद हुआ है। यह भी पढ़ें- हत्यारोपित की जमानत याचिका खारिज तारानगर गांव के मानसिक रूप से कमजोर रामप्रसाद की पत्नी ज्ञानदेवी अपने आठ साल के इकलौते बेटे रवि के साथ अपने पति के भाइयों से पुश्तैनी घर में हिस्से में मिली जगह पर घर के बाहर पड़े छप्पर के नीच...