पीलीभीत, जून 17 -- आठ वर्षीय मासूम बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी मोहम्मद उमर के ग्राम उगनपुर में स्थित घर पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया गया। बुलडोजर चलाकर आरोपी का घर जमींदोज कर दिया गया। रविवार को पास के गांव की रहने वाली 8 वर्षीय मासूम बालिका को अगवा कर दो दिन तक घर में रखने और उससे दुष्कर्म करने वाले मुख्य आरोपी मोहम्मद उमर के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। बुधवार दोपहर एसडीएम अमरिया मयंक गोस्वामी, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक सुनगढ़ी नरेश त्यागी के मित्र तुम्हें राजस्व विभाग की टीम जेसीबी के साथ आरोपी के घर पहुंची। यह भी पढ़ें- आठ साल की मासूम से दुष्कर्म के आरोपी का घर बुलडोजर से किया गया ध्वस्त आरोपी के घर की नापतोल करने के बाद शाम 4 बजे बुलडोजर में अपनी कार्रवाई स्टार्ट की। लग...