बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- आठ साल की मासूम के साथ युवक ने किया दुष्कर्म झाड़ी में खून से लथपथ स्थिति में छोड़कर हो गया फरार नवादा के कौआकोल से मामा के घर में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा एसडीपीओ ने कहा, स्पीडी ट्रायल चलाकर दिलाई जायेगी सजा तीन साल पहले भी गांव में मासूम के साथ कर चुका है दरिदंगी फोटो 15 शेखपुरा 02 - घटना की जानकारी देते डीएसपी डॉ राकेश कुमार व अन्य। ् शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के महुली थाना के एक गांव में युवक ने आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आठ घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना को अंजाम देकर आरोपी नवादा के कौआकोल थाना के टिकोडीह गांव में अपने मामा मो. अशरफ के घर में जाकर छुप गया था। पकड़ा गया आरोपी 19 वर्षीय मो सन्नी उर्फ मो. इजमामउलहक है। एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार न...