लखीमपुरखीरी, फरवरी 18 -- पलियाकलां-खीरी, संवाददाता। खीरी के पलिया कस्बे में आठ साल की बच्ची से समुदाय विशेष के युवक ने छेड़छाड़ की। मामला सामने आने के बाद बच्ची की मां के साथ कई संगठनों के लोग सोमवार रात कोतवाली पहुंचे। लोगों का आक्रोश देख पुलिस ने रेप का केस दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसकी दुकान को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। पलिया कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी आठ साल की बेटी को हेयर सैलून चलाने वाले सद्दाम नामक युवक ने बुलाया। वहां सद्दाम ने बच्ची से अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। डरी-सहमी बच्ची ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। इस दौरान आरोपी सद्दाम को इसकी भनक लग गई और वह दुकान बंद कर भाग गया। महिला ने संगठनों और व्यापार मंडल को प्रकरण के बारे में बताया। सोमवार रात संगठनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.