बरेली, मार्च 19 -- क्योलडिया। युवकों ने आठ साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव के मजदूर की आठ साल की मासूम को गांव के ही बाबू और हरबंस बहला फुसलाकर एक ग्रामीण के घर में ले गए। आरोपियों ने मासूम के साथ छेड़खानी की। काफी देर तक मासूम के घर न पहुंचने पर उसकी मां ढूंढने पहुंची तो मासूम रोते हुए घर आ रही थी। मासूम ने अपनी मां को सारी बात बताई। इस पर वह बेटी को लेकर आरोपियों के घर पहुंची। यहां आरोपियों के पिता ने महिला को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की मां ने पुलिस को दोनों आरोपीयों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा कर कार्रवाई शुरू कर दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...