गिरडीह, जुलाई 12 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखण्ड के लकरगड्ढा गांव में शुक्रवार को मां के साथ धान खेत गई एक आठ वर्षीय बच्ची की डोभा में डूबने से मौत हो गई। घटना शुक्रवार दोपहर की है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि अल्लुद्दीन अंसारी की 8 वर्षीय पुत्री इरम अपनी मां के साथ खेत की ओर गई थी। इसी बीच कब बच्ची डोभा में डूब गई, किसी को पता नहीं चला। परिजनों ने बच्ची की काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ नहीं चला। खोजबीन के क्रम में देर शाम को बच्ची डोभा में पाई गई। घटना के बाद परिजनों में मातम छाया हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.