नैनीताल, जून 16 -- नैनीताल, संवाददाता। पर्वतारोहण का जुनून रखने वाली नैनीताल की महज आठ साल की नंदादेवी साह ने माउंट रुद्र गौरा अभियान के दौरान 5300 मीटर (17480 फीट) की ऊंचाई हासिल कर सबको चौंका दिया। शहर के ऑल सेंट्स कॉलेज में कक्षा 4 की छात्रा नंदादेवी, अपने पिता और दल लीडर अनीत साह के साथ 3 जून से 15 जून तक चले रुद्र गौरा माउंटेन एल्टीट्यूड एक्सपीडिशन में शामिल हुई थीं। यह भी पढ़ें- आठ साल की नंदादेवी ने 5300 मीटर की ऊंचाई तक पहुंच दिखाया जज्बा इस अभियान का संचालन रुद्र गौरा माउंटेन एल्टीट्यूड एक्सपीडिशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से किया गया था। दल में पुणे से आए डॉ. नीलम वैद्य, डॉ. संजय वैद्य, डॉ. शशांक शोत्रीय, डॉ. बसंथ अल्बा, नैनीताल की करुणा साह, मुक्तेश्वर के देवेन सिंह रौतेला समेत कुल 25 सदस्य थे। गंगोत्री की ओर से माउंट रुद्र गौरा श...