मुरादाबाद, मार्च 6 -- एमएच मेमोरियल डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर एवं हेल्थ कोच सलीम की 8 वर्षीया बेटी अलीजा सलीम ने अपना पहला रोजा रखा। पांच वक्त की नमाज अदा की व कुरान की तिलावत कर विशेष इबादत की। शुक्रवार को अलीजा सलीम के पहला रोजा रखने की खुशी पर घर पर मेहमानों ने बच्ची को हौसला बढ़ाया, अलीजा सलीम ने कहा कि मेरे घर पर सभी रोजा रखकर नमाज पढ़ते हैं, उन्हीं को देखकर उनसे प्रेरित होकर मुझे भी रोजा रखने की हिम्मत मिली। इस दौरान सभी ने बेटी अलीजा को दुआओं से नवाजा, इसके साथ ही उन्होंने सभी मेहमानों का अभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...