चाईबासा, मई 22 -- चाईबासा। शिक्षक भर्ती परीक्षा में सफल हुए परीक्षार्थियों में से 10 सहायक शिक्षक पश्चिमी सिंहभूम जिले को मिले। विभाग की जानकारी के अनुसार इन 10 सहायक शिक्षकों में से 8 शिक्षकों ने विभाग में अपना योगदान दे दिया है। दो शिक्षक भी जल्द योगदान देंगे। जिन शिक्षकों ने अपना योगदान दिया है वह है बिंदु महतो, राकिब आलम, उर्मिला कुमारी, देवनाथ कुमार, रोशनी कुमारी,विष्णु कुमार महतो बृजेश कुमार और कुमारी विनीता सिंह शामिल हैं। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अभी दो सफल परीक्षार्थी अभी तक योगदान नहीं कर पाए हैं। उनकी ज्वाइनिंग के बाद सभी को विभाग द्वारा स्कूलों में प्रतिनियुक्ति किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...