आठ शातिरों पर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई
हरदोई, मई 9 -- संडीला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार पंकज ने आठ शातिर अभियुक्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से डीजल चोरी और लूट जैसी वारदातों को अंजाम दे रहा था। दर्ज एफआईआर के मुताबिक विशाल उर्फ मटरू उर्फ शिव कुमार और जितेंद्र यादव निवासी धनसुवा थाना फतेहगढ़, इशरत अली, अशरफ अली, अरशद उर्फ इरशाद अली, आलम अली निवासी जेहदीपुर माधोगंज, धर्मपाल यादव निवासी चांदपुर नेवादा जनपद कन्नौज तथा धर्मेंद्र उर्फ डीके निवासी तापनौर माधोगंज संगठित गिरोह चलाते हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना विशाल उर्फ मटरू है। गैंग के सदस्य संडीला, कछौना, बघौली और बिलग्राम क्षेत्रों में डीजल चोरी व लूट की घटनाओं में शामिल रहे हैं। यह भी पढ़ें- गौकशी के आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई पुलिस का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.