प्रयागराज, मार्च 22 -- प्रयागराज। नीदरलैंड के विशेषज्ञ प्रयागराज समेत प्रदेश के आठ शहरों का जल प्रबंधन सुधारेंगे। यूरोपीय देश के जल विशेषज्ञ प्रयागराज, अयोध्या, कानपुर नगर, गोरखपुर, शाहजहांपुर, मिर्ज़ापुर, बिजनौर, मथुरा-वृंदावन के भूजल स्तर को दुरुस्त करेंगे। गंगा-यमुना समेत आठों शहरों की नदियों का प्रदूषण कम करने में मदद करेंगे। नदियों किनारे घाटों को भव्य बनाने में सहयोग करेंगे। चेन्नई को जल संकट से उबारने वाले नीदरलैंड के विशेषज्ञों ने जो योजना तैयार की है, उसमें सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों में शोधित पानी का पुन: उपयोग करना और बारिश के पानी को नदियों में बहाने से रोकना है। नीदरलैंड के विशेषज्ञ जल प्रबंधन सुधार के लिए हर शहर जा रहें हैं। विशेषज्ञों की टीम ने प्रयागराज में जल प्रबंधन पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। विशेषज्ञों की टीम दो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.