दरभंगा, अप्रैल 29 -- पवन झा,मनीगाछी। पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में एक शराब कारोबारी सहित कुल 8 शराबियों की गिरफ्तारी की गई है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि शराब कारोबारी बंघात निवासी अर्जुन कामति के पुत्र सुमित कुमार कामति को गिरफ्तार किया गया। इस पर शराब कारोबार सहित कई गंभीर अपराध के आरोप हैं। वहीं बलौर से नेहरा निवासी शराबी किशन सदाय, चंदन सहनी, रमेश कुमार सदाय को कनकपुर निवासी प्रीतम कुमार यादव,कमलेश यादव को तथा बंघांत निवासी राजकुमार यादव एवं प्रमोद कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...