आठ विकेट से कटमटा की टीम ने जीता मैच
पीलीभीत, जून 9 -- अमरिया। आईपीएल सीजन 17 के प्रीमियर क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मैच सोमवार को युवा क्रिकेट क्लब और फार्मर क्रिकेट क्लब कटमटा की टीमों के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए युवा क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 14 ओवरों में 80 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फार्मर क्रिकेट क्लब कटमटा की टीम ने 7 वें ओवर में 8 विकेट से मैच जीत लिया। फार्मर क्रिकेट क्लब कटमटा के खिलाड़ी सरन ने 32 रन बनाकर नाट आउट रहे और मैन आफ द मैच चुने गए। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष सिकत्तर सिंह, चामा, अबरार उर्फ भूरा, पिंका सिंह, कमरूल , शादाब , आरिफ , समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आठ विकेट से कटमटा की टीम ने जीता मैच यह भी पढ़ें- अरैला को 20 रनों से हरा पांडेपुर ने जीती ट्रॉफी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.