संभल, मार्च 11 -- जिले में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए 10 मार्च से 16 मार्च तक बकाया कर वाले वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को अमिताभ चतुर्वेदी और यात्री मालकर अधिकारी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बकाया कर के मामले में 8 वाहनों का चालान किया गया। वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। हेलमेट का प्रयोग न करने पर 89 चालान, सीट बेल्ट न लगाने पर 8 चालान, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर 2 चालान और ओवरलोड माल परिवहन के मामले में 5 वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा 4 वाहनों को थाने में निरुद्ध किया गया। अभियान के तहत स्कूली वाहनों की भी जांच की गई। इस दौरान 23 स्कूली वाहनों की चेकिंग की गई। जांच में होली सु...