आठ वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे
हरदोई, मार्च 8 -- कछौना, संवाददाता। अपराधियों समेत वारंटियों की धर पकड़ को चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस टीम ने यह कार्रवाई करते हुए सभी को सबंन्धित न्यायालय भेजा है। पुलिस के इस धर पकड़ अभियान में कस्बे के नटपुरवा ठाकुरगंज निवासी छोटे पुत्र गायरी समेत विभिन्न गांवों के निवासी सुनील, बबलू , अनिल, फकीरे, लियाकत, रामनिवास उर्फ रामविलास समेत रामऔतार को गिरफ्तार किया गया है। इस सबंन्ध में थानाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया सभी वारंटियों को हिरासत में लेकर उनके विधिक कार्रवाई की जा रही है। थानाध्यक्ष अमित सिंह के अलावा उपनिरीक्षक राजकुमार सिंह, रामचंद्र शर्मा, विशाल पंडीर, राजेश सिंह, हेड कांस्टेबल अखण्ड प्रताप सिंह, कांस्टेबल तूफान सिंह व बंटी कुमार शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.