सीतापुर, मार्च 10 -- सीतापुर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में गंभीर अपराधों के मामले में फरार चल रहे आठ वारंटियों को पकड़कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। जेल भेजने के क्रम में महमूदाबाद पुलिस ने समीर, थानगांव पुलिस ने मदन, महोली पुलिस ने असलम हुसैन, लहरपुर पुलिस ने बदलू व रेउसा पुलिस ने अंगू उर्फ बिहारी, उत्तम, छैलू और बाल गोविन्द को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तमंचा सहित एक गिरफ्तार: थाना मानपुर पुलिस टीम चेकिंग के दौरान एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान तालगावं के वजीरपुर निवासी अंकित सिंह के रूप रूप में हुई। आरोपी अंकित के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। यह कार्रवाई दरोगा कबीर अहमद खां की टीम ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...