बदायूं, फरवरी 27 -- बदायूं, संवाददाता। बदायूं में माह -ए-रमजान का आठवां रोजा गुरुवार को अकीदत और अनुशासन के साथ पूरा हुआ। रोजेदारों ने दिन भर रोजा रखकर इबादत, व कुरआन-ए-पाक की तिलावत और नेक कामों मे समय बिताया। मसाजिदों और घरों में तरावीह की नमाज का क्रम जारी है। वहीं रमजान के दूसरे जुमा 27 फरवरी को लेकर शहर व देहात की मसाजिदों में विशेष तैयारी की गई है। शाम ढलते ही इफ्तार के लिए घरों और मसाजिदों में तस्तरख्वान सज गये। रोजेदारों ने तय समय पर रोजा खोलकर मगरिब की नमाज अदा की। महिलाओ ने रोजा खोलकर नमाज पढकर घरेलू कार्यो की जिम्मेदारी निभाई। रमजान को लेकर बाजारों में भी चहल पहल बढ़ गई है। और खरीदारी तेज हो गई है। लोग रमजान के साथ साथ ईद की तैयारियों में भी जुट गए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.