बुलंदशहर, फरवरी 20 -- खुर्जा देहात पुलिस ने आठ वर्ष से लापता हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया है। हिस्ट्रीशीटर पर विभिन्न थानों में करीब सात मुकदमे दर्ज हैं सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने के लिए अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को थाना खुर्जा देहात पुलिस ने 08 वर्ष से लापता शातिर हिस्ट्रीशीटर व वारंटी महबूब उर्फ अब्दुल्ला निवासी ग्राम रोहिंदा थाना अरनिया को ग्राम रोहिन्दा के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना अरनिया पर हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। हिस्ट्रीशीटर थाना खुर्जा देहात में गौवध निवारण अधिनियम के वारंट में वांछित चल रहा था। हिस्ट्रीशीटर को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.