देवरिया, जून 29 -- महुआडीह। छेड़खानी व जानलेवा हमले के मामले में आठ वर्ष से फरार आरोपी को रविवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार राय ने बताया कि 2018 में एक गांव की महिला ने रामपुर कारखाना थाने में केस दर्ज कराया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी खेत की तरफ गई थी। गांव का आकाश निषाद उसे पकड़ लिया और गन्ने की खेत में ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने युवती को कई जगह दांत से काट लिया और गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे, जिसे देखकर आरोपी फरार हो गया। इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था। रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...