अल्मोड़ा, दिसम्बर 20 -- सड़क निर्माण में आठ साल पूर्व ध्वस्त हुई जमणिया-भनोटिया नहर का आज तक पुनर्निर्माण नहीं हो पाया है। इससे काश्तकारों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। अपर सचिव मुख्यमंत्री के एक वर्ष पूर्व लिखित आदेश के बाद भी पुनर्निर्माण नहीं होने पर गेवाड़ विकास समिति ने नाराजगी जताई है। अब फिर से अपर सचिव को पत्र लिखकर नहर पुनर्निर्माण की मांग की गई है। कहा है पिछले आठ वर्ष से भनोटिया क्षेत्र की खेती सिंचाई से वंचित है। गेवाड़ विकास समिति के अध्यक्ष गजेंद्र नेगी का कहना है कि वर्ष 2016-17 में निर्माण खंड लोनिवि रानीखेत ने रामपुर-कुनिगाड मोटर मार्ग का निर्माण किया था, जिससे जमणिया-भनोटिया नहर पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गई थी। लगातार मांग के बाद भी नहर का सुधारीकरण नहीं किया गया। इससे भनोटिया ग्राम पंचायत की खेती पिछले आठ वर्षों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.