संतकबीरनगर, जून 1 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। ब्लॉक मुख्यालय परिसर में शुद्ध पेयजल के लिए लगाए गए आरओ वाटर कूलर आठ वर्षों से खराब होकर शोपीस बना हुआ हैं। इससे यहां आने वाले कर्मचारी, फरियादी, भीषण गर्मी में शुद्ध पानी के लिए परेशान रहते हैं।पिछले कई दिनों से गर्मी बढ़ने से लोगों के हलक सूख जा रहे हैं। ऐसे में सार्वजनिक स्थानों के साथ खास कर ब्लॉक मुख्यालय पर लगे वाटर कूलर बंद होने से समस्या और गंभीर हो गई है। वर्ष 2018- 19 में सांसद निधि से लगभग साढ़े छह लाख रुपये की लागत से ब्लॉक मुख्यालय पर वाटर कूलर लगाए गए थे। शुरुआती कुछ महीनों तक लोगों को इसका लाभ मिला, लेकिन देखरेख के अभाव में अब कूलर खराब हो गया। यह भी पढ़ें- सोलर आधारित जल मीनार का प्रखंड में हाल है बेहाल क्षेत्रीय लोगों में राम भजन, कन्हैया, रामफेर, रामचन्दर, ह्रदय नरायन सहित...