आठ वर्षों से खनन माफियाओं का दबदबा कायम, कार्रवाई जरूरी
अररिया, मई 18 -- फारबिसगंज, निज संवाददाता। फारबिसगंज क्षेत्र स्थित रामपुर में पिछले करीब आठ वर्षों से अवैध खनन माफियाओं का दबदबा कायम है। स्थिति यह है कि खनन माफिया अब सिर्फ सरकारी नियमों को चुनौती नहीं दे रहे, बल्कि पुलिस प्रशासन पर हमला कर रहे हैं। कई बड़ी घटनाओं में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर जानलेवा हमले हुए, सरकारी हथियार तक तोड़े गए लेकिन इसके बावजूद अवैध खनन का कारोबार थमता नजर नहीं आ रहा है। अब यह मामला सिर्फ कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि रामपुर क्षेत्र की पीवीसी एवं कस्बा नहर के अस्तित्व, पर्यावरण संतुलन और हजारों किसानों की जिंदगी से जुड़ गया है। जानकारों का मानना है कि यदि समय रहते अवैध खनन नहीं रुका तो आने वाले दिनों में सिंचाई व्यवस्था ध्वस्त हो सकती है और लाखों किसानों की खेती संकट में पड़ सकती है。 यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.