आठ वर्षों के प्रेम संबंध में शादी को लेकर हुआ विवाद, पुलिस पहुंची
महाराजगंज, मई 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल नगर पंचायत के एक युवक और खलीलाबाद की एक युवती के बीच पिछले आठ वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था। दोनों के विवाह को लेकर उस समय विवाद की स्थिति पैदा हो गई, जब युवती अपने माता-पिता और भाई के साथ युवक के घर परतावल पहुंच गई।युवती के घर वालों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से दोनों के बीच प्रेम सम्बन्ध था और विवाह की बात चल रही थी। युवक पक्ष के लोग शादी को आगे बढ़ाने की बात कह रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। घटना की सूचना लड़की पक्ष ने डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को परतावल चौकी लेकर गई, जहां काफी देर तक बातचीत चली। चौकी प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष आपस में बातचीत के बाद वापस चले गए। मामले में किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.