गोरखपुर, मई 8 -- चिलुआताल, संवाददाता। चिलुआताल थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नूरुद्दीनचक से एक आठ वर्षीय मानसिक दिव्यांग बालक के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। नूरुद्दीनचक निवासी मोनी साहनी पत्नी रामकिशुन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अंश 7 मई 2026 को सुबह करीब आठ बजे घर से निकला था, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोग परेशान होकर उसकी तलाश में जुट गए। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन बालक का कोई पता नहीं चल सका। परिजनों के अनुसार अंश मानसिक रूप से कमजोर है। वह इससे पहले भी कई बार घर से निकल चुका था, लेकिन कुछ समय बाद लौट आता था। इस बार काफी तलाश के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर परिजनों ने चिलुआताल पुलिस को लिखित तहरीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.