आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के मामले में 31 अगस्त को होगी सुनवाई
अमरोहा, अगस्त 28 -- रहरा थाना क्षेत्र से जुड़े आठ वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस की त्वरित विवेचना के बाद अब न्यायालय में सुनवाई आगे बढ़ रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के महज 72 घंटे के भीतर पुलिस ने विवेचना पूरी कर आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया था। अब आरोपी पक्ष ने अपने बचाव में साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए अदालत से समय मांगा है। मामले में अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी। क्षेत्र के एक गांव से जुड़ी घटना आठ जुलाई 2026 की है। आरोप है कि अनुसूचित वर्ग की आठ वर्षीय बालिका के साथ पड़ोस में रहने वाले दूसरे वर्ग के 18 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया था। घटना की जानकारी के बाद पुलिस-प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमों को लगाया था। घटना के कुछ ही घंटे बाद प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.