आठ वर्षीय बालक सरयू में डूबा, तलाश जारी
छपरा, जून 18 -- फोटो- 1- मांझी के रामघाट पर गुरुवार को सरयू नदी में डूबे बालक शेरू गिरी के लिए विलाप करते परिजन मांझी। मांझी नगर पंचायत स्थित रामघाट पर गुरुवार की सुबह अपने परिजनों के साथ सरयू नदी में नहाने पहुंचा एक आठ वर्षीय बालक पैर फिसलने के बाद गहरे पानी में डूब गया। नदी में डूबा बालक मांझी थाना क्षेत्र के सोनबरसा मठिया गांव निवासी सुशील कुमार गिरि का पुत्र आठ वर्षीय सूर्य कुमार गिरि उर्फ शेरू बताया जाता है। वह दो भाई व एक बहन में सबसे बड़ा था।
घटनास्थल पर अफरा-तफरी बालक के डूबने की सूचना पाकर घाट पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया और परिजनों के रुदन क्रन्दन से वहां का वातावरण गमगीन हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने अपनी देखरेख में बालक की खोजबीन शुरू कर दी। डायल 112 पर तैनात एएसआई मो शमीम खान बालक को ढूंढने खुद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.