आठ वर्षीय बालक के साथ कुकर्म, किशोर को भेजा बाल गृह
औरैया, जून 24 -- थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक किशोर ने आठ साल के बालक के साथ उस कुकर्म किया। जब पड़ोस के युवक के साथ जामुन खाने मंगलवार सुबह 8 बजे खेत पर गया था। किशोर की मां ने मुकदमा दर्ज कराया कि 23 जून सुबह आठ आठ वर्षीय पुत्र गांव के ही युवक के साथ जामुन खाने गया था। तभी किशोर उसके बेटे को सूनसान जगह पर ले जाकर कुकर्म किया। पुत्र के मना करने पर पुत्र को भद्दी भद्दी गाली गलौज करते हुए लात घूसों से मारने लगा। पुत्र को कुछ समय के लिए गायब भी रखा। किसी तरह पुत्र घर आया। उसने सारी जानकारी मां को दी। मां जब विपक्षी के दरवाजे पर गई तो आरोपितों ने गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देते घर से भगा दिया। थाना प्रभारी सुरेश चंद्र ने बताया कि मामला दर्ज कर किशोर को गिरफ्तार कर बाल गृह भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.