आठ वर्षीय बालक की गला काटकर हत्या, झाड़ियों में फेंका शव
बहराइच, मई 13 -- बहराइच/कैसरगंज। कैसरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम मंझारा तौकली के मजरे दयाल पुरवा बरूआ में मंगलवार की रात एक आठ वर्षीय बालक की गला काटकर हत्या कर दी गई। बच्चे का शव गांव से 100 मीटर दूर मूंजा की झाड़ियों में मिला। फिलहाल रंजिश में हत्या की बात कही जा रही है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज करके एक अभियुक्त को हिरासत में लिया है। एसपी विश्जीत श्रीवास्तव ने घटनास्थल पर जाकर जानकारी ली है। खुलासे के लिए दो टीमें गठित की हैं। बच्चे की मां सोनम ने पुलिस को बताया कि गांव में रामू निषाद के यहां शादी का प्रोग्राम चल रहा था जहां डीजे बज रहा था वहीं पर बेटा धनंजय(8) पुत्र लक्ष्मण प्रोग्राम देखने के लिए गया था। देर रात तक वह वापस नहीं आया तो ढूढ़ना शुरू किया। ग्रामीणों ने भेड़िया प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से समझा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.