गाज़ियाबाद, जुलाई 3 -- गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। संयुक्त जिला अस्पताल में आठ वर्षीय बच्चे में डिप्थीरिया (गलघोंटू) रोग के लक्षण मिले है। बच्चे को उपचार के लिए भर्ती किया गया है। बच्चे का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। डिप्थीरिया एक संक्रामक बीमारी है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग को बच्चे की सूचना दी गई है। जस्सीपुरा निवासी आठ वर्षीय बच्चे को कुछ दिन पूर्व बुखार व गले में परेशानी हुई। परिजनों ने बताया कि बच्चे को पुराना बस अड्डा स्थित निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद डिप्थीरिया होने की आशंका के चलते संजयनगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोपहर को परिजन बच्चे को लेकर अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे। यहां पीडियाट्रिक ने बच्चे में डिप्थीरिया के लक्षण मिलने पर भर्ती कर लिया। बच्चे को संयुक्त जिला अस्पताल के प्राइवे...