लखीमपुरखीरी, जुलाई 17 -- मितौली। थाना क्षेत्र के एक गांव की आठ वर्षीय मासूम के साथ गांव के एक ही किशोर ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया है। थाना क्षेत्र के एक गांव के 15 वर्षीय किशोर ने आठ वर्षीय बच्ची को अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। सीओ मितौली यादवेन्द्र ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है। बच्ची का मेडिकल कराया जा रहा है। वहीं आरोपी किशोर की तलाश में पुलिस जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...