हरदोई, जून 9 -- शाहाबाद। गांव परियल में आठ साल की बच्ची की मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बच्ची की मौत सदमे से हुई है। वहीं, पुलिस ने आरोप बेबुनियाद बताए हैं। सोमवार को एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा और ग्रामीणों में निरीक्षण के दौरान नोकझोंक हुई थी। तभी कुछ ग्रामीणों ने एसडीएम पर पथराव कर दिया। इससे उनके सिर पर चोट लग गई। घटना के बाद गांव पहुंचे पुलिस बल ने कई को हिरासत में लिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत के घर में घुसकर तोड़फोड़ की तथा कई लोगों से मारपीट भी की। यह भी पढ़ें- मोहन की हार्टअटैक से हुई थी मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा गांव के राममोहन ने बताया कि वह अपनी आठ साल की बेटी रूबी के साथ एक भंडारे में गया था। लौटते समय पुलिस ने उसे रोक लिया ...