अमरोहा, सितम्बर 30 -- दलित परिवार की आठ वर्षीय बेटी से दुष्कर्म के मामले में पॉक्सो एक्ट कोर्ट ने दोषी युवक फरमान को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 75 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। आठ जून को हुई घटना के महज 113 दिन बाद मंगलवार को दोषी को सजा सुनाई गई। जुर्माने की धनराशि पीड़िता को देने का आदेश दिया गया है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने फैसला सुनाया। आरोपी की गिरफ्तारी के 72 घंटे के भीतर विवेचना पूरी कर फोरेंसिक साक्ष्यों के साथ चार्जशीट अदालत में दाखिल कर दी गई थी। गिरफ्तारी के बाद से ही फरमान जेल में था और तमाम प्रयासों के बावजूद उसे जमानत नहीं मिल सकी थी。 यह भी पढ़ें- आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म में आरोपी दोषी, 112 दिन में आया फैसला, सजा आजघटना का विवरण घटना आठ जून 2026 की है। रहरा थ...