प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 1 -- कुंडा, संवाददाता। कुंडा मानिकपुर पुलिस ने आठ आरोपियों के पास से 125 लीटर अवैध देसी शराब बरामद कर भारी मात्रा में लहन नष्ट कराया है। मानिकपुर पुलिस ने पूरे अली नकी निवासी निशा सरोज पत्नी नरेश सरोज के पास से 20 लीटर, बरगदहा गांव निवासी कमलेश कुमार के पास से 20 लीटर, प्रेमराज का पुरवा सहिजनी गांव निवासी रामफेर सरोज के पास से 20 लीटर, पूरे अली नकी निवासी करन सरोज को 20 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। कुंडा पुलिस ने जुगराजगढ़ गांव निवासी राजपति सरोज पत्नी लल्लू सरोज, मियां का पुरवा मझिलगांव निवासी सीमा सरोज पत्नी पप्पन सरोज, जमेठी पसियाना निवासी जानकी देवी पत्नी हीरालाल, कल्लू सरोज के पास से 45 लीटर अवैध देसी शराब बरामद किया। पुलिस ने बड़ी तादाद में लहन भी नष्ट कराया। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.