धनबाद, दिसम्बर 10 -- कतरास, प्रतिनिधि। कांको-धनबाद आठ लेन सड़क पर जमुआटांड़-योगेश्वर मोड़ के बीच सोमवार की रात लगभग 8.30 बजे हुई दुर्घटना में बाइक सवार पुलिसकर्मी आरक्षी राकेश कुमार महतो (39) की मौत हो गई। राकेश गोविंदपुर के रामपुर से बोकारो पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी आवास जा रहे थे। बताया जाता है कि उनकी बाइक खड़े हाइवा से टकरा गई। घटना की सूचना पर पहुंची रामकनाली ओपी पुलिस ने घायलावस्था में राकेश को निजी अस्पताल ले गई। वहां चिकित्सकों ने उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए धनबाद के एक निजी अस्पताल भेज दिया। यहां चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। बोकारो जिला में पदस्थापित राकेश गोविंदपुर थाना क्षेत्र की सहराज पंचायत स्थित रामपुर के रहने वाले थे। योगेश्वर मोड़ के पास खड़े हाइवा जेएच 10 बीक्यू 9638 से उनकी बाइक जेएच 10 एपी 3619 टकराई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.